एक छोटा सा प्रयास तहसील बाह में "मुंसिफ न्यायालय "

 सेवा मे

श्रीमान सभी जनप्रतिनिधि ( १. लोकसभा सदस्य ,१ विधान सभा सदस्य ,३ विधान परषिद सदस्य,

१ जिला पंचायत अध्यक्ष,३ ब्लॉक प्रमुख, ७ सदस्य जिला पंचयात,लगभग २०० क्षै त्र पंचायत सदस्य,

लगभग २०० ग्राम पंचायत प्रधान, एवं सभी कॉलेज एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य,पूर्व प्रधानचर्य,,
सामाजिक संघठन ,राजनैतिक संघठन ,सांस्कृतिक,साहित्यिक बुद्धजीवियों ओर सभी महानुभावो जो
तहसील बाह को विकसित तहसील बनाना चाहते हैं एवं मेरे प्यारे वकील भाइयों से विनम्र निवेदन।

श्रीमान आप सभी कहीं न कहीं तहसील बाह के विकास से जुड़े हुए है और मुझे पूरा विश्वास है

कि आप सभी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे होंगे। जिसके लिए मैं आप सब का आभारी हूँ

कई महानुभाव बाह को जिला बनाने का भी प्रयास कर रहें है। जिसका स्वागत है। लेकिन श्रीमान
अभी मैंने एक छोटा सा प्रयास तहसील बाह में "मुंसिफ न्यायालय " की स्थापना का शुरू किया है
पहले भी कई लोगो ने स्थानीय स्तर पर प्रयास किये है।
मै धर्मेंद्र कुमार मिश्रा बस उसी प्रयास को आगे ले जाने और साकार करने का प्रयास कर रहा हूँ।
आप सभी से निवेदन करता हूँ। कि कृपया सहयोग, मार्ग दर्शन और आशीर्वाद देने की कृपा करें

मैं आप सबका बहुत बहुत आभारी रहूंगा।

आपका साथी

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा

एडवोकेट

Comments

Popular posts from this blog