सामाजिक कार्य करने में मान मिलेगा या ज्ञान मिलेगा
मेरे प्रिय साथियो नमस्कार,
मित्रो जब से मैंने जिला पंचयत आगरा के बाह मे आवंटित प्लॉट्स के भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया है और गाँधी चबूतरा के सामने पार्क बनाने की बात सामने रखी है फिर इस मामले में जिलाधिकारी का जाँच का आदेश देना और विधायका और सांसद सहित अन्य पार्टी के नेताओ का भी पार्क बनाने के लिए सक्रिय हो जाना एक आम आदमी की और लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है। मैं सांसद राजकुमार चाहर जी और विधायिका रानी पक्षालिका सिंह जी को विशेष धन्यवाद देना चाहता हूँ उन्होने मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी से मिलकर जाँच का आदेश करवाया और गाँधी पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद मेरे बाह के कई मित्र तरह तरह के सुझाव दे रहे है जैसे बाह में मुंसिफ न्यायालय के लिए संघर्ष करने,आगरा में वकालत करने,चुनाव लड़ने ,और कई अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। मैं आप सब का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ प्रणाम करता हूँ
वही कई साथी आलोचना भी कर रहे है। मैं उनका भी धन्यवाद करता हूँ। क्योकि सबका अपना अपना विचार है। कुछ साथी मान देंगे तो कुछ ज्ञान देंगे। पर हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करते रहना चाहिये।
आपका साथी
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा
एडवोकेट
Comments
Post a Comment